जेई ने करायी सपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट

0
104

FARRUKHABAD : बिजली विभाग के जेई ने समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में मारपीट के साथ सरकारी कार्य में बाधा का मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गयी है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”11″][bannergarden id=”18″]

DINESH YADAV CHUNNEबिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर अरविंद यादव ने कोतवाली में दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में कहा है कि वह मिलेट्री फीडर में पेट्रोलिंग करा रहे थे। उस समय शटडाउन लिया गया था। इस दौरान सपा नेता दिनेश यादव चुन्ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ आये और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए लाइट शुरू न होने की बात कही। विरोध करने पर मारपीट कर दी। तहरीर में जेई ने एक चैन भी लूट लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जेई द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर सपा नेता दिनेश यादव चुन्ने व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 332, 353, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। फतेहगढ़ कोतवाल जितेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि घटना के सम्बंध में जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद कार्यवाही होगी।
[bannergarden id=”17″][bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="2"]