जुलूस के माध्यम से सपा प्रत्याशी का शक्ति प्रदर्शन

0
160

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा प्रत्याशी नबल किशोर शाक्य के चुनावी जुलूस में उन्होंने भीड़ एकत्रित शक्ति प्रदर्शन किया| शहर के मुख्य मार्गो से होकर जुलूस निकला| जिसका जगह-जगह स्वागत किया आया|
सपा के गठबंधन प्रत्याशी डा. नवल किशोर शाक्य की पदयात्रा गुड़गांव देवी मंदिर से प्रारंभ हुई| यात्रा गुड़गांव देवी मंदिर से तिकोना चौकी से बजरिया, रेलवे स्टेशन होते हुए चौक से होते हुए लाल दरवाजे के फव्वारे पर समाप्त हुई| सपा प्रत्याशी डा. नवल किशोर शाक्य व उनकी पत्नी प्रियंका शाक्य, सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव का स्वागत किया गया| राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा जितेंद्र यादव सिरौली, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जहान सिंह लोधी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी, हर्ष गंगवार, अविनाश सिंह विकी अविनाश सिंह बिक्की, राशिद जमाल सिद्दीकी, जिला प्रवक्ता विवेक यादव, जिला उपाध्यक्ष शशांक सक्सेना व पुष्पेंद्र यादव अनुराग यादव, जहार खान , शिवम यादव ,अहमद अंसारी, युनुस अंसारी ,रजत क्रांतिकारी, महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा, कांग्रेस की कार्यवाहक जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी, शिवम तिवारी, अंकुर मिश्रा, वरुण त्रिपाठी आदि लोग रहे।
आठ को अखिलेश करेंगे जनसभा
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव गुरुगांव देवी मन्दिर परिसर में 8 की जनसभा को सम्बोधित करेंगे| पार्टी प्रत्याशी और समर्थक भीड़ जुटानें की तैयार में जुट गये है|

[adrotate banner="3"]


[adrotate banner="2"]