जुआ खेलनें में 11 गिरफ्तार, 1 लाख व 10 बाइकें बरामद

0
181

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) जुआ खेल रहे 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया| उसके पास से 1 लाख 19 हजार 675 रूपये भी बरामद हुआ|
एसओजी प्रभारी बलराज भाटी व थानाध्यक्ष राजेपुर दिनेश गौतम ने भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी की| जिसमे उन्होंने राजेपुर राठौरी निवासी श्यामवीर सिंह उर्फ लल्लू पुत्र नरवीर सिंह के घर के भीतर जुआ खेलते अनवार पुत्र मो० अली निवासी दौलतपुर चकई राजेपुर, मोहित तिवारी पुत्र संजीब तिवारी राजेपुर राठौरी राजेपुर, इकलाख पुत्र रहूफ खां निवासी दौलतपुर चकई राजेपुर, पंकज पुत्र धर्मपाल निवासी धर्मपुर अल्लागंज शाहजहाँपुर, सुमेर पुत्र रमेश निवासी अलीगढ़ राजेपुर, सतेन्द्र पुत्र जगदीश निवासी अलीगढ़, रामसनेही पुत्र खुशीराम कुशमापुर राजेपुर, योगेन्द्र पुत्र प्रभुदयाल निवासी मोहद्दीनपुर राजेपुर, ब्रजपाल पुत्र छम्मन निवासी अलीगढ़ राजेपुर व मकान मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया| उनके पास से 1 लाख 19 हजार 675 रूपये, 10 बाइकें व 52 ताश के पत्ते भी बरामद किये| सभी के खिलाफ मुकदमा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम नें दर्ज कराया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]