साथियों के साथ जीजा साले पर लगा गैंगरेप का आरोप, मुकदमा दर्ज

0
93

Rapr girlफर्रुखाबाद: दबंगो के खिलाफ घर में घुस कर मारपीट की शिकायत करना एक महिला को भारी पड़ गया| पहले लोकल थाने में महिला ने दबंगो के खिलाफ शिकायत की और सुनवाई न होने पर पुलिस कप्तान के पास जाकर शिकायत कर दी| महिला का आरोप है कि इस पर दबंग भड़क गए और शिकायत करके वापस अपने गाव लौटती महिला का सामूहिक बलात्कार कर दिया| पीड़िता ने जब इसकी शिकायत कर मुकदमा लिखाने का प्रयास किया तो पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा| इसके बाद पीड़िता ने अदालत का सहारा लिया| अदालत के आदेश पर थाना मऊदरवाजा में चार अभियुक्तो के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है|
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
मामला नवाबगंज थाने के शकुर्लापुर गाव का है| इस गाव की रहने वाली सुमन (परिवर्तित नाम) ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि गत माह 18 तारीख को वो जिला मुख्यालय पर पुलिस कप्तान के पास गाव के दबंगो की शिकायत करने गयी थी| लौटते वक़्त रामनरेश पुत्र रामप्रसाद, मोनू, अमित और अमित के साले राहुल ने एक राय होकर पीड़िता के साथ हथिापुर के पास पकड़ कर गैंगरेप किया| पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने पर की पर कोई सुनवाई नहीं की गयी| इसके बाद पीड़िता ने अदालत में 156(3) के तहत प्रार्थना पत्र दिया जिस पर अदालत ने मुकदमा दर्ज कर पुलिस को तफसीस करने का आदेश दिया|

[adrotate banner="3"]

थानाध्यक्ष मऊदरवाजा ने बताया कि पीड़िता का मुकदमा दर्ज कर तफसीस की जा रही है|

[adrotate banner="2"]