जीआरपी थाने के पीछे रंगरेलियां मनाते दो युवतियों सहित पांच को पकड़ा

0
116

फर्रुखाबाद: प्रातः दो युवतियों ने अपने प्रेमियों को योजना बतायी और मिलने मिलाने का समय भी निश्चित कर लिया गया। पहले तो जगह चयन ही नहीं हो सकी। क्योंकि हर जगह उन्हें खतरा मडराता नजर आ रहा था। लेकिन जब बाद में प्रेमियों ने काफी मनन मंथन किया तो उसमें से एक के दिमाग में आया कि पुरानी कहावत भूल गये, ’’चिराग तले अंधेरा’’ हम लोग ऐसी जगह चलेंगे जहां किसी को शक ही नहीं होगा और उन्होंने प्रेम करने के लिए जो जगह चुनी वह सुनकर तो बाकई में आदमी आश्चर्यचकित हो जायेगा। जगह थी जीआरपी थाना के पीछे, और फिर शुरू हुआ प्रेम मिलाप का दौर।

[adrotate banner="3"]

नेकपुर निवासी दो युवतियां व फतेहगढ़ क्षेत्र के सेन्ट्रल जेल निवासी तीन युवक पूर्व निहित कार्यक्रम के चलते जीआरपी थाने के पीछे प्रेम मिलाप करने के इरादे से पहुंच गये। सारी सभ्यता और संस्कृति को ताक पर रखकर उन्होंने प्रेम मिलाप शुरू भी कर दिया या यूं कहिए रंगरेलियां मनायीं जा रहीं थीं। तभी किसी व्यक्ति की नजर उन पर पड़ी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गयी। जो दृश्य उस व्यक्ति ने देखा वह काफी पूछने के बाद भी बताने को तैयार नहीं हो रहा था। उसने पुलिस को बताया कि जीआरपी थाने के ठीक पीछे दो युवतियां व तीन युवक रंगरेलियां मना रहे हैं। सूचना मिलने पर जीआरपी थाना पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में पांचों को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ की गयी। जिसके बाद पुलिस ने पांचों के परिजनों को बुलाकर हिदायत देकर छोड़ दिया।

[adrotate banner="2"]