जिसे सोनिया गांधी को माँ कहना पसंद नहीं वो चाची कह सकता है- सलमान खुर्शीद

0
117

फर्रुखाबाद: सोनिया गांधी को माँ कहने पर जनता के कटाक्ष झेल रहे कोंग्रेसियो को कुछ राहत सलमान खुर्शीद ने दी है| सलमान ने मीडिया से कहा कि जिन लोगो को सोनियां गांधी को माँ मानने में एतराज है वे उन्हें चाची कह सकते है| विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद अपने संसदीय क्षेत्र फर्रुखाबाद में पासपोर्ट कैंप का उद्घाटन करने फर्रुखाबाद पहुचे थे| उदघाटन के बाद सलमान एक होटल में मीडिया से मुखातिब हुए| माँ वाले बयान पर मोदी ने कहा था कि सलमान खुर्शीद ने चाटुकारिता की हद कर दी है| जिस पर सलमान खुर्शीद ने कहा कि उनका मुह मत खुलवाओ कि किसने कितनी हद की है|
SALMAN-KHURSHID-PRESS-FARRU
बच्चो के लिए काम करने वाली संस्था प्रयास के संस्थापक अमोद कंठ के साथ फर्रुखाबाद पहुचे| सलमान ने बताया कि अमोद कंठ उत्तरांचल और गोआ के पूर्व डीजी अमोद कंठ चाइल्ड हेल्पलाइन और उसके टोल फ्री नम्बर 1098 को फर्रुखाबाद में भी चालू करवाने के लिए प्रयास करेंगे| सलमान खुर्शीद दो दिन के कार्यक्रम में अपने संसदीय क्षेत्र में रहेंगे| रविवार 15/12/2013 को उनकी संस्था डॉ जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट की और से आल इंडिया मुशायरा का आयोजन किया जा रहा है| जिसमे कई जाने माने शायर भाग ले रहे है|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]