जिले में 77 नये मिले कोरोना संक्रमित मरीज,अब तक मौत का आंकड़ा 139

0
118

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमवार को जिले में कुल 77 नये कोरोना मरीज मिले| जबकि मौत का आंकड़ा 139 पर पंहुचा है| जिला प्रशासन कोरोना कर्फ्यू का पालन करानें के लिए पूरी तरह सख्त है|
कोरोना की आयी रिपोर्ट में सोमवार को जिला जेल में कुल 9 बंदी कोरोना संक्रमित मिले| एक सेन्ट्रल जेल में पॉजिटिव निकला है| सीएचसी कायमगंज में डॉ० संदीप यादव पॉजिटिव हो गये|राजेपुर के हरसिंगपुर गहलवार में आधा दर्जन कोरोना संक्रमित मिले| इसके साथ ही मुख्य रूप से जिले में कुल 77 नये संक्रमित मिले|
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें शहर क्षेत्र में निरीक्षण करके कोरोना कर्फ्यू का जायजा लिया और लोगों को मास्क का प्रयोग करनें और बेबजह घर से ना निकलनें की अपील की| उन्होंने अकारण निकल रहे लोगों को हिदायत भी दी| शहर कोतवाल वेदप्रकाश पाण्डेय आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]