जिले में विकास कहाँ हुआ सत्ता के लोग बतायें: डॉ० अरविन्द

0
109

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ० अरविन्द गुप्ता सोमवार को जिले में सत्ता का सुख भोग रहे जनप्रतिनिधियों पर जमकर बरसे| उन्होंने कहा कि बीते पांच साल में जिले में विकास क्या हुआ इसका जबाब कौन देगा| सर्वाधिक हमला उन्होंने सदर विधान सभा की तरफ किया|
शहर के बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित वार्ता में डॉ० अरविन्द गुप्ता पत्रकारों से रूबरु हुए उन्होंने कहा कि बीते पांच साल में जिले में क्या विकास कार्य हुए कोई बतायेगा| नगर में लगे आरो सभी खराब, सड़कों पर पहले से गड्डे बड़े हो गये| किसी भी काम की फाइल आगे नही बढ़ रही है| पटेल पार्क का तो कई बार सुन्दरीकरण हो चुका| बिजली के खंभे सड़को से हट गये, गोबशों को गौशाला में सभी व्यवस्था मिल रहीं हैं| विकास का आलम यह है कि नगर में कोई एक पार्क नही जहाँ नौनिहाल खेल सकें | गंगा एक्सप्रेस-वे आया वह भी हाथ से निकल गया|
जो सत्ता के लोग जिला पंचायत और व्लाक प्रमुख चुनाव में ओलम्पिक के धावक बन रहे थे वह कोरोना काल के दौरान नजर क्यों नही आये| जो जनप्रतिनिधि बीते साढे तीन साल तक जनता से कहते रहे कि प्रशासन उनकी नही सुनता लेकिन जब जिला पंचायत और व्लाक प्रमुखी का चुनाव आया तो उन्ही लोगों के इशारे पर प्रशासन उंगलियो पर नांच रहा था|
उन्होंने कहा की सपा में भी जो गलत वयानवीर है उन पर आलाकमान की नजर है| सरकार बनी तो जिले में किसी भी तरह की अराजकता को बढावा नही दिया जायेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]