जिले में पुष्प राज की जय, भाजपा की करारी पराजय

0
295

PUSHP RAJ JAIN SP 6.3,16 MLCफर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद-इटावा सीट से एमएलसी चुनाव में सपा के पुष्पराज जैन ने रिकॉर्ड मतो से विजय हासिल की जबकि उसके विरोध में खड़ी भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा| प्रदेश में ही सपा ने एमएलसी चुनाव में रिकार्ड तोड़े|
सुबह से कलेक्ट्रेट में शूरू हुई मतगणना में सपा प्रत्याशी पुष्प राज जैन ने अंत में भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार चक को भारी मतो से हरा दिया| प्रथम चक्र की मतगणना में सपा प्रत्याशी पुष्प राज जैन को875 , भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार चक को 89 , निर्दलीय प्रत्याशी को 18, निरस्त 18 मत निकले| द्वितीय चक्र की मतगणना में सपा प्रत्याशी को 910,भाजपा प्रत्याशी को 68, निर्दलीय प्रत्याशी 11, निरस्त 11 निकले| तृतीय चरण की मतगणना में सपा को 911,भाजपा 65,निर्दलीय 12 , निरस्त 12 निकले| चतुर्थ चरण की मतगणना में सपा 951 , भाजपा 33,निर्दलीय 10, निरस्त 06 मत पड़े| पंचम और अंतिम चरण की मतगणना सपा 136 , भाजपा 13,निर्दलीय 02 , निरस्त 0 मत मिले| सभी चरणों को कुल 4151 मत पड़े| जिसमे भाजपा प्रत्याशी को 268, सपा प्रत्याशी पुष्प राज जैन को 3783 मत मिले| सपा प्रत्याशी ने बीजेपी प्रत्याशी को 3515 से हरा दिया| जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार ने सपा प्रत्याशी को प्रमाण पत्र सौपा|

[adrotate banner="3"]

इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, डॉ0 जितेन्द्र सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष विशवास गुप्ता, पुष्पेन्द्र यादव, नदीम फारुखी, पूर्व विधायक अरविन्द प्रताप सिंह, पूर्व विधायक इजहार आलम, राहुल जैन आदि लोग मौजूद रहे|

एमएलसी चुनाव की जीत पर नही दिखे सपा विधायक
समाजवादी पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी पुष्पराज जैन पम्पी के भारी मतो से जितने के बाद उनके विजय उत्सव में कलेक्ट्रेट में जिले के सपा विधायक शामिल नही हुये| इसको लेकर पार्टी नेताओ में एक दूसरे से काना फूसी चलती रही|

[adrotate banner="2"]