जिले भर में मना अन्ना महोत्सव, फ्री राशन पाकर खिले चेहरे

0
115

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रविवार को जनपद  में सभी सरकारी राशन वितरण स्थान पर प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के अंतर्गत खाद्यान्न वितरण किया गया जिसमें भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने श्याम नगर स्थित कोटेदार मधु प्रभा सिंह के राशन की दुकान पर खाद्यान्न वितरण किया| उन्होंने बताया पूरे जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा राशन की दुकानों पर गरीब अन्न कल्याण योजना के अंतर्गत खाद्यान्न वितरण किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य मौजूद रहे।
नवाबगंज में पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत कोटेदार पुष्पा देवी राठौर के राशन प्रतिष्ठान से जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता एवं मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज ने राशन वितरण किया। सदर विधानसभा के नगर पश्चिम मंडल में कांशी राम कॉलोनी स्थित कोटेदार राजेंद्र सिंह माथुर के प्रतिष्ठान से मंडल प्रभारी सरस्वती वर्मा ने खाद्यान्न वितरण किया।
सदर विधानसभा के नगर पश्चिम मंडल में कांशी राम कॉलोनी स्थित कोटेदार राजेंद्र सिंह माथुर के प्रतिष्ठान से मंडल प्रभारी सरस्वती वर्मा ने खाद्यान्न वितरण किया। नगर अध्यक्ष विकास पांडे मौजूद रहे। फर्रुखाबाद नगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने सलैया फजल इमाम स्थित कोटेदार विनोद गुप्ता के आवास से खाद्यान्न वितरण किया।  जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने छक्का नादिर कूचा स्थित कोटेदार पुनीत पालीवाल के आवास पर भी खाद्यान्न वितरण किया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]