जिले को बीजेपी सदर प्रत्याशी की घोषणा का इंतजार!

0
144

bjpफर्रुखाबाद: जिले में लगभग सभी पार्टियों ने अपने-अपने पार्टी के प्रत्याशी मैदान में उतार दिये है| लेकिन बीजेपी अभी भी लोहे को ग्राम करने में लगी है|बीजेपी प्रत्याशी की घोषणा के बद ही सदर सीट से जीत के आंकड़े और जीत-हार का मानक तय हो पायेगा|

[adrotate banner="3"]

बसपा ने पूर्व में ही अपने चारो विधान सभाओं के प्रत्याशी घोषित कर दिये थे| लेकिन सदर सीट के प्रत्याशी महेन्द्र कटियार का नाम मुकदमे में आने के बाद उनकी टिकट काट कर उमर खां को सदर सीट का प्रत्याशी बना दिया उसकी अधिकारिक घोषणा 21 जून को हो सकती है| वही समाजवादी पार्टी ने पहले ही सदर विधायक को ही पार्टी से टिकट दिया है| कांग्रेस से पूर्व विदेश मंत्री व पूर्व सांसद सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस को सदर सीट से उतारने का मन बना लिया है| अब बीजेपी के सदर प्रत्याशी की घोषणा को लेकर जिले की जनता उत्सुकता से इंतजार कर रही है|

जिले में बीजेपी प्रत्याशी की घोषणा के बाद सदर सीट की जीत और हार की स्थित भी लगभग साफ नजर आ जायेगी|

[adrotate banner="2"]