जनपद के कलाकारों को भी मिले सम्मान

0
105

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार शाम को तीन दिवसीय फर्रुखाबाद महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया| जनपद भर के प्रमुख उत्पदों के काउंटर भी लगाये गये| साथ ही भारतीय संस्कृति की झलक भी दिखी|
शहर के बढ़पुर क्रिश्चियन कालेज मैदान में महोत्सव का शुभारम्भ उच्च शिक्षा, विज्ञान व प्रोधौगिकी मंत्री योगेन्द्र उपाध्यय आदि नें फीता काटकर किया| जनपद भर के खाद्य उत्पादों के अधिकतर स्टाल लगाये गये थे | जिसमे विभिन्य उत्पाद पपड़ी, दही बडे, नमकीन, छपाई आदि के स्टाल मुख्य रूप से लगाये गये थे| सरकार की योजनाओं का प्रचार एलईडी के माध्यम से किया गया| हालांकि मंत्री निर्धारित समय से तकरीबन तीन घंटे विलंब से पंहुचे | उनका जिलाधिकारी नें स्वागत किया| मंत्री नें कहा कि जिले के कलाकारों के इस तरह के कार्यक्रम में बढ़ावा देना चाहिए| यह कार्यक्रम प्राचीन संस्कृति जो भूली जा रही थी उसे पुन: याद दिलानें का प्रयास है| उन्होंने कहा कि कोई महोत्सव एक सेतु का कार्य करता है| फर्रुखाबाद में पहली बार महोत्सव का आयोजन हो रहा है| जो बेहतर है|
राहुल गाँधी ने लोक सभा सदस्य की सदस्यता रद्द होनें पर कहा कि भारत में लोकतंत्र की हत्या है| इसके वयान पर मंत्री योगेन्द्र उपाध्यय नें पलट वार किया | उन्होंने कहा की जब कानून अपना कार्य कर रहा है तो फिर इस तरह के वयान देनें वाले की बुद्धि पर उन्हें तरस आता है|
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक सुशील शाक्य, सुरभि गंगवार, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति,भास्कर दत्त द्विवेदी, विजय गुप्ता, सुरेन्द्र पाण्डेय, संजय गर्ग,अरविन्द दीक्षित, नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय, ईओ रविन्द्र कुमार आदि रहे| संचालन वैभव सोमवंशी व महेश उपकारी नें किया |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]