जिला सहकारी संघ प्रबंध कमेटी का चुनाव कार्यक्रम घोषित

0
101

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी बी के आदेश संख्या 1044 को संज्ञान में लेते हुए जिला सहकारी संघ लिमिटेड फर्रुखाबाद की प्रबंध कमेटी के सदस्यों व सभापति/उपसभापति एवं अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया।

[adrotate banner="3"]

निर्वाचन अधिकारी ए एस डी ओ (एस.) राम अभिलाश द्वारा जारी चुनाव अधिसूचना के अनुसार 29 दिसम्बर 11 बजे मतदाता सूची का अनन्तिम प्रदर्शन संस्था के कार्यालय रेटगंज में किया जायेगा। 30 दिसम्बर को 10 बजे से 1 बजे तक अनन्तिम मतदाता सूची पर आपत्तियां प्राप्त की जायेंगीं। 31 दिसम्बर 1 बजे से 3 बजे तक आपत्तियों का निस्तारण कर 2 जनवरी को प्रपत्र ट का वितरण कार्यालय पर 10 बजे से 11 बजे तक किया जायेगा। उसी दिन 11 बजे से एक बजे तक नाम निर्देशन पत्रों का प्रस्तुतीकरण करना होगा व 2 बजे नाम निर्देशन सूची का प्रदर्शन चुनाव अधिकारियों द्वारा किया जायेगा। 3 जनवरी को 12 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों का परिनिरीक्षण किया जायेगा व उसी दिन 2 बजे वैध नामों की सूची का प्रदर्शन किया जायेगा।

4 जनवरी को 10 बजे से 12 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की वापसी व 2 बजे सूची का प्रदर्शन व चुनाव चिन्हों का भी आवंटन कर दिया जायेगा। 10 जनवरी को 8 बजे से 4 बजे तक मतदान के तुरंत बाद मतगणना एवं परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। 11 जनवरी को सभापति, उप सभापति एवं अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का निर्वाचन किया जायेगा।

[adrotate banner="2"]