जिला सहकारी संघ सभापति की कुर्सी पर पूनम राठौर का कब्जा बरकरार

0
243

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला सहकारी संघ रेटगंज में मंगलवार को अध्यक्ष (सभापति) पद और विभिन्न संस्थाओं के लिए दस प्रतिनिधियों के नामांकन प्रक्रिया आरओ अतिरिक्त एसडीएम गजराज संघ और एआरओ पशु चिकित्सक अनुज दुबे की देखरेख में शुरू की गई। जिसमे पूनम राठौर का कब्जा सभापति की कुर्सी पर दोबारा कब्जा बरकरार रहा|
भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री शैलेन्द्र सिंह राठौर की पत्नी पूनम राठौर नें अपना नामांकन दाखिल किया था| उनके विरोध में कोई दूसरा नामांकन ना होनें पर उन्हें निर्विरोध घोषित कर दिया गया |
संचालन मंडल के यह सदस्य हुये निर्वाचित
छिबरामऊ से अरुण कुमार, कन्नौज सुरेश चंद्र, तिर्वा सुनील कुमार, कन्नौज मनीष कुमार, कायमगंज से विनीत कुमार व रामवीर सिंह, व्यक्तिगत शैलेन्द्र सिंह राठौर, व्यक्तिगत पूनम सिंह राठौर , फर्रुखाबाद से शिवांगी कटियार, सनी चौहान, राजकिशोर सिंह, योगेश प्रताप सिंह, नामांकित मीरा द्विवेदी को संचालन मंडल का सदस्य चुना गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]