जिला पंचायत सदस्य सियादेवी ने भरा विधायकी का पर्चा

0
154

फर्रुखाबादः विधानसभा चुनाव में दलीय प्रत्याशियों को तो छोड़िये, निर्दलीय प्रत्याशियों का नामांकन जोरों पर है। कमालगंज पूर्वी से जिला पंचायत सदस्य सिया देवी ने भी आज भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से पर्चा दाखिल कर दिया।

[adrotate banner="3"]

निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधानसभा क्षेत्र भोजपुर से बड़े-बड़े सूरमाओं को टक्कर देने के लिए इससे पूर्व 25 जनवरी को दुर्गा राजपूत ने नामांकन कराया था। जो निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। वहीं आज जिला पंचायत सदस्य सियादेवी ने भी सादगी से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल कर दिया।
सियादेवी ने बताया कि उसका चुनाव जीतना तय है। अगर वह विधायक बनी तो कमालगंज में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को मुख्य मुद्दा बनायेंगी।

[adrotate banner="2"]