जिला पंचायत सदस्य ने जताई पुत्र के अपहरण की आशंका

0
130

कमालगंज, फर्रुखाबाद: कमालगंज के शेखपुर से जिला पंचायत सदस्य सियादेवी पत्नी राममहेश ने अपने पुत्र योगेश का अपहरण कर लिये जाने की बीते दिन आशंका जताते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी है।

[adrotate banner="3"]

बीते दिन रामरहीश का पुत्र योगेश कही बिना बताये गायब हो गया। जब वह देर रात तक वापस नहीं आया तो उसकी खोजबीन शुरू की गयी। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने अपनी रिश्तेदारियों में फोनकर जानकारी ली तो कहीं से भी कोई सुराग जब नहीं लगा तो थक हार कर जिला पंचायत सदस्य के पति राममहेश ने पुत्र की गुमशुदगी की तहरीर थाना पुलिस को बीते दिन दी।

वहीं सूत्रों के मुताबिक योगेश पुत्र राममहेश की शादी उसके मामा कन्नौज जनपद के पैनापुर निवासी रामसेवक पुत्र लैकू की पुत्री शीलादेवी से शादी तय हो गयी है। जिसकी बारात 25 अप्रैल को जानी है। दहेज कम मिलने व अन्य कई कारणों से योगेश इस शादी से संतुष्ट नहीं था। इसी बात को लेकर योगेश बीते दिन कहीं चला गया है।

वही थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि जांच की जा रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार योगेश मामा की लड़की से शादी करने से संतुष्ट नहीं था। इसी बात से वह कहीं चला गया है। छानवीन करने के बाद कुछ निर्णय लिया जायेगा।

[adrotate banner="2"]