जिला पंचायत सदस्य के कुल 26 पर्चो निरस्त

0
124

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) देर रात तक चली जाँच के बाद आखिर जिला प्रशासन केबल आंकड़े उपलब्ध करा सका| कुल 26 पर्चे विभिन्य कारणों से अवैध घोषित कर दिए गये|
दरअसल बीते 19 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैलदेर रात तक नामांकन पत्रों की जाँच का सिलसिला चलता रहा| जिसमे 550 उम्मीदवारों ने 620 नामांकन किये थे| जिसमे से कुल 26 जिला पंचायत के नामाकंन पत्र निरस्त कर दिये गये|
निर्वाचन अधिकारी व नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य नें बताया कि नामांकन निरस्त करनें के प्रमुख कारण प्रस्तावक का नाम प्रत्याशी के वार्ड की मतदाता सूची में ना होना पाया गया| इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम सही ना होंने से भी कई नामाकंन पत्र निरस्त हुए|
राजेपुर में प्रधान पद के दो पर्चे निरस्त
राजेपुर विकास खंड में हुई नामाकंन पत्रों की जाँच में प्रधान के दो पर्चे भरखा व अलीगढ़ में निरस्त हुए है| ग्राम पंचायत सदस्य के 36 नामाकंन पत्र निरस्त हुए| बीडीसी के 517 पदों में से 6 पर्चे निरस्त किये है|
बढ़पुर में 19 पर्चे ख़ारिज
बढ़पुर में ग्राम कीरतपुर निवासी नेहा कटियार पुत्री अजय कटियार की उम्र 20 वर्ष थी जबकि प्रत्याशी के लिए 21 वर्ष की आयु होना अवश्यक है| लिहाज उनका पर्चा निरस्त कर दिया गया| बीडीसी पद के लिए कुटरा के योगेन्द्र यादव पुत्र राघवेन्द्र सिंह की उम्र भी 19 वर्ष निकली| जिससे उनका पर्चा भी निरस्त किया गया| वहीं 16 ग्राम पंचायत सदस्य के पर्चे ख़ारिज हुए|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]