लखनऊ: कुशीनगर जिला पंचायत की बैठक में शुक्रवार को जबरदस्त हंगामें के बीच जिला पंचायत सदस्य के पति ने अपर मुख्य अधिकारी को कई थप्पड़ जड़ दिए। दरअसल, कुशीनगर जिला पंचायत की बैठक शुरू होते ही कुछ सदस्य आरोप लगाने लगे कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही है। इसी बीच दूसरे पक्ष के सदस्य भी शोर करने लगे और हंगामा शुरू हो गया। माइक तोड़कर एक दूसरे पर चलाया जाने लगा। जिला पंचायत सदस्य किरन यादव के पति गोरख यादव डायस पर आकर अपर मुख्य अधिकारी एनके खरवार को थप्पड़ जमा दिए। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस छानबीन कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
[adrotate banner="3"]
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]
[adrotate banner="2"]


