जिला पंचायत अध्यक्ष नें किया पौधारोपण

0
135

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) अमृत महोत्सव के तहत होमगार्ड विभाग के द्वारा जनपद में चलाये जा रहे पौधारोपण अभियान के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव नें भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया|
विकास खंड के ग्राम अलावलपुर में पंहुची मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव नें होमगार्ड के कमांडेंट धीरेन्द्र नाथ सिंह के साथ अमृत सरोवर के किनारे पौधारोपण किया| इसके साथ ही सभी को पौधारोपण करनें और उनका संरक्षण करनें की भी नसीहत लोगों को दी गयी| इसके साथ ही होमगार्ड जबानों को पौधों के संरक्षण की शपथ दिलायी गयी| ग्राम प्रधान सत्यप्रिया ग्राम विकास अधिकारी रामवीर, होमगार्ड कर्मी रंजीत यादव दरोगा अजय कुमार राजेश कुमार आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]