जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए सपा नें बनायी संचालक एवं मार्गदर्शक समिति

0
129

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दिनों सपा नें अपना जिला पंचायत का प्रत्याशी सुबोध यादव को घोषित कर दिया| चुनाव के सफल संचालन के लिए सपा जिलाध्यक्ष नें चुनाव मार्गदर्शक व संचालक समिति का गठन किया है|
सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी नें सोमवार को चुनाव मार्गदर्शक समिति में पूर्व सांसद मुन्नूबाबू, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश दीक्षित, पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव, उर्मिला राजपूत, ताहिर हुसैन सिद्दीकी, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव को शामिल किया है|
वहीं चुनाव संचालन समिति में डॉ० जितेन्द्र यादव को संयोजक, डॉ० नबल किशोर शाक्य, अरशद जमाल सिद्दकी व योगेन्द्र सिंह यादव चन्नू को सह संयोजक बनाया गया था|दावेदार के
कुछ भाजपा के सदस्य भी सपा साथ
बीते दिनों जिला पंचायत चुनाव में भाजपा का अहम टूटा क्योंकि सर्वाधिक सीटों पर कब्जा करनें का सपना सजोये थी और केबल चार सीटों पर ही कमल खिल सका| सूत्रों की मानें तो भाजपा के कुछ सदस्य भी सपा खेमें के एक अध्यक्ष पद के दावेदार के साथ लखनऊ में सपा सुप्रीमो के सामनें परेड कर आयें है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]