जिला निगरानी समिति का पुनर्गठन- पत्रकार सत्यमोहन पाण्डेय सहित पांच मनोनीत

0
127

Jila-Nigrani-Samitiफर्रुखाबाद: पहली बार केंद्र सरकार की योजनाओ पर निगरानी रखने के लिए पत्रकार को भी जिला निगरानी समिति में शामिल किया गया है| जिलाधिकारी की ओर से जनपद के वरिष्ठ पत्रकार सत्यमोहन पाण्डेय को नवगठित जिला निगरानी समिति में सदस्य बनाया गया है| सांसद मुकेश राजपूत की ओर से नामित सदस्यों में पूर्व में समिति के सदस्य रहे वीरेंद्र कठेरिया, फतेहचंद वर्मा, मीरा सिंह और पुखराज डागा को शामिल किया गया है| समिति में अन्य सरकारी अफसरों के साथ डाक अधीक्षक और अग्रणी बैंक के प्रबंधक को शामिल किया गया|

[adrotate banner="3"]

क्या है निगरानी समिति-
केंद्रीय योजनाओ के क्रियान्वयन, गुणवत्ता और रखरखाव पर निगरानी रखने के लिए प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक निगरानी समितियों का गठनः किया जाता है| इन समितियों में योजनाओ को क्रियान्यन करने वाली एजेन्सियों के जिला प्रभारियों के साथ साथ जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि शामिल होते है|

मोदी की सरकार बनने के बाद समितियों के पुनर्गठन में डाक अधीक्षकों, राज्य विधान सभा के सदस्यों, अग्रणी बैंक के अधिकारी, जिला और नगर पंचायत अध्यक्ष और जिलाधिकारी द्वारा चयनित सामाजिक/ सामाजिक विज्ञानं कार्य क्षेत्र में काम करने वाले एक सदस्य को शामिल किया गया है| इसी कड़ी में जिलाधिकारी ने पत्रकार सत्यमोहन पाण्डेय को जिला निगरानी समिति में शामिल किया है|

जिला निगरानी समिति में सांसद मुकेश राजपूत द्वारा नामित सदस्यों का संक्षिप्त परिचय-
१- फतेहचंद वर्मा, निवासी शास्त्री नगर कमालगंज- पूर्व जिला पंचायत सदस्य रह चुके है| रानूखेड़ा कमालगंज के एक इंटर कॉलेज में शिक्षक है| भाजपा में सक्रिय राजनीती करते है| अपुष्ट खबरों के मुताबिक ठेकेदारी भी करते है|
२- मीरा सिंह पत्नी राजेंद्र कुशवाहा भाजपा में जिला उपाध्यक्ष है| (एक महिला सदस्य मनोनीत होने की शर्त में है)
३- वीरेंद्र कठेरिया, निवासी पीतम नगला भोलेपुर फतेहगढ़-(अनुसूचित जाति के एक सदस्य मनोनीत करने की शर्त के तहत नामित) सांसद मुकेश राजपूत के पुराने साथी है| फर्रुखाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद होने समय भी ये जिला निगरानी समिति में निवर्तमान सांसद द्वारा नामित सदस्य रह चुके है| जन क्रांति पार्टी में पदाधिकारी थे और मुकेश राजपूत के जन क्रांति पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल होने के साथ वीरेंद्र ने भी भाजपा ज्वाइन की थी और भाजपा में जिला मंत्री बने| वर्तमान में जिला मंत्री है| अपुष्ट खबरों के मुताबिक ठेकेदारी भी करते है|
4- पुखराज डागा, श्री जैन श्वेताम्बर मंदिर कम्पिल-(अल्पसंख्यक समुदाय के एक सदस्य की शर्त के तहत मनोनीत) तम्बाकू का बड़ा कारोबार करते है| भाजपा नेत्री मिथलेश अग्रवाल और उद्योगपति पिक्कू बाबू के करीबी है| कई जैन ट्रस्ट चलाते है|

जिला निगरानी समिति से सम्बन्धित सम्पूर्ण नियमावली डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे

निगरानी समिति के सदस्यों के चयन की प्रक्रिया-
NIGRANI-SAMITI

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]