जिला जेल में सियाराम का हुआ वनवास

FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(दीपक शुक्ला)बीते लगभग पांच दिनों से जिला जेल में चल रही राम लीला जनपद में चर्चा का विषय बनी हुई है| आपराधिक मानसिकता के लोगों में अध्यात्म की गंगा बहाने का काम किया जा रहा है| जिसके चलते यह जिला जेल में पहली अनोखी पहल है| जो बंदियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी|
बीते 13 अक्टूबर को जिला जेल के अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने फीता काटकर रामलीला का शुभारम्भ किया था| जिसके बाद रामलीला प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव से लेकर उनके सीता जी के साथ विवाह तक पंहुची| रामलीला देखने के लिये बंदी बड़े चाव से आनन्द ले रहे है| बुधवार को राम के वनवास का प्रंसग बन्दियो द्वारा किया गया| इसके साथ ही साथ रामलीला में मंचन भी बंदी कर रहे है| आपराधिक मानसिकता वाले बंदियों के बीच आध्यात्मिक मानसिकता भरने का यह काम यूपी भर की जेलों में नया है|
जिस तरह से सेन्ट्रल जेल में जन्माष्टमी पर झांकी लोगो को अपनी तरह करती है| उसी प्रकार रामलीला यूपी भर की जेलों में केबल बनारस सेन्ट्रल जेल में खेली जाती है| इसके बाद जिला जेल फतेहगढ़ में रामलीला की शुरुआत जिला जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने कर दी| रामलीला का मंचन 20 अक्टूबर तक चलेगा| इसके बाद रावण दहन का कार्यक्रम होगा|
जिला जेल अधीक्षक ने बताया की जेल में रामलीला अपने आप में एक अनोखी बात है| इसे और बेहतर बनाने का प्रयास किया जायेगा|