जिला जेल में बंद महिलाओं ने भी की करवा चौथ व्रत रखने की तैयारी

0
108

FARRUKHABAD : जिला जेल फतेहगढ़ में बंद कैदी महिलाएं भी करवा चौथ व्रत रखने के लिए जोर शोर से तैयारियां में जुटी हैं। जिसके लिए महिलाओं के परिजन करवा चौथ के लिए सामान लेकर मुलाकात के दौरान पहुंचे।karvachaut - jila jail

[adrotate banner="3"]

सुहागिनों का पति की लम्बी उम्र के लिए रखा जाने वाला त्यौहार करवा चौथ की तैयारियों से जहां एक तरफ बाजार में भीड़ भाड़ दिखायी दे रही है वहीं जेल में बंद महिलायें भी करवा चौथ व्रत की तैयारी जोर शोर से कर रही हैं। जेल में बंद सुहागिनों के भाई व पति करवा चौथ के एक दिन पूर्व ही जेल मे मुलाकात करने पहुंचे। मुलाकात करने पहुंचे महिलाओं के परिजनों ने करवा चौथ से सम्बंधी पूरा सामान इनको उपलब्ध करवाया। हालांकि इसके लिए इन महिलाओं के परिजनों को जेल कर्मियों को कुछ दक्षिणा भी देनी पड़ रही है। यह दक्षिणा करवा चौथ के सामान से दूनी से भी अधिक पड़ रही है। जिससे कुछ महिला कैदियों के परिजनों से जेल कर्मियों का विवाद भी होता दिखा।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

जिला जेल में इस समय कुल 46 महिलायें बंद हैं। जिनमें अधिकांश महिलायें सुहागिने हैं। महिलाओं ने पूरे विधि विधान से करवा चौथ का व्रत रखने के लिए तैयारी की है।

[adrotate banner="2"]