जिला जेल में बंदियों के पास बरामद हुये लाइटर

0
91

jila jailफर्रुखाबाद : रविवार को जिला जेल में पंहुचे एडीशनल आईजी कारागार ने निरीक्षण किया। बैरिको की तलाशी के दौरान कैदियों से नगदी व लाइटर बरामद हुए। जेल अधिकारियों को इस संबंध में चेतावनी भी दी गई।

[adrotate banner="3"]

अपर महानिरीक्षक कारागार प्रशासन डा.अख्तर रियाज रविवार को अचानक फतेहगढ़ स्थित जिला जेल पहुंचे। उन्होंने लगभग दो घंटे रुक कर जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान कैदियों की तलाशी करायी गयी। तलाशी में बंदियों से 5252 रुपये व दो लाइटर बरामद हुए। एआईजी ने बताया कि बरामद रुपये जेल अधिकारियों के पास जमा करा दिये गये हैं।

रुपये कैदियों के परिजनों को वापस कराने के निर्देश दिये गये हैं। इस मामले में जेल अधिकारियों को भविष्य में अधिक सतर्कता बरतने की चेतावनी दी गयी है। उन्होंने बताया कि जेल में वीडियो कांफ्रेंसिंग से रिमांड की सुनवाई की व्यवस्था शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिये गये हैं।

[adrotate banner="2"]