जिला जेल में कैदियों ने बैरक की दीवार काट किया भागने का प्रयास

0
127

jila lailफर्रुखाबाद : जिला करागार से बीती रात शातिर बंदियों ने बैरग की दीवार काट कर भागने का प्रयास किया जिसके कुछ समय के बाद जेल प्रशासन को भनक लग गयी तो जेल की सभी बैरंग की तलाशी ली गयी | हाला की जेल प्रशासन पुरे मामले को दवाने का प्रयास कर रहा है |

[adrotate banner="3"]

बीती रात जिला जेल की बैरग सात में कुछ बंदियों में झगड़ा होने लगा मारपीट भी हो गयी जिसमे कुछ बंदियों के चुटहिल होने की भी खबर है | बैरग सात में बंद बंदी परशुराम पंजाबी ,सुनील बचकानी, सर्वेश पुत्र भूरे बंद है | बीती रात इन बंदियो ने बैरिंक की दीवार काट कर जेल से भाग जाने का प्रयास किया। और बैरंग की छत पर भी पहुच गये | उसी समय सिपाही की नजर बंदियो पर पड़ गई। जिसकी सूचनासे जेल का अर्लाम बजाया गया।जेल अधिकारियो व बंदी रक्षको ने बंदियो की गिनती की। सभी बंदियो के पाये जाने पर अधिकारियो ने राहत महसूस की। लेकिन पुरे मामले पर पर्दा डालने का प्रयास किया गया |
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
लेकिन कटी दीवार देख कर अधिकारियो के होश उड़ गये। आन्न फान्न में दीवार की मरम्मत कराकर। मामले को दबाने का प्रयास किया।
जेल अधीक्षक कैलाश चन्द्र ने बताया की बंदियों की आपस में मारपीट हो गयी थी उन्होंने दीवार का सीमेन्ट छुटा देखकर एक दुसरे पर दीवार दीवार काटने का आरोप लगाया था | सुचना मिलने पर सभी बैरिको की तलाशी ली गयी लेकिन किसी तरह का कोई आपत्ति जनक बस्तु नही मिली | दीवार काटने की बात गलत बताई |

बबाल से बचने के लिये ने अपना मोबाइल नम्बर 9454418254 स्वीच आफ कर लिया। उनके कार्यालय का बेसिक फोन नम्बर 236036 खराब है। मामला दबाये जाने के बाबजूद भी बंदियो के भागने के प्रयास की खबर उजागर हो गई। बीते माह पूर्व ही जेल से थाना कम्पिल के ग्राम अकराबाद निवासी सुभाषचन्द्र शातिर अपराधी भाग गया था। जिसको पुलिस अभी तक गिरफ्तार नही कर सकी है।

[adrotate banner="2"]