जिला जेल के जेलर सहित सात को प्रशस्ति पत्र

0
148

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला जेल के जेलर और उप कारापाल सहित 7 अधिकारियों और कर्मियों को जारी किये गये प्रशंसा पत्र जेल अधीक्षक द्वारा 15 अगस्त के अवसर पर प्रदान किये जायेंगे|
पुलिस महानिदेशक कारागार आनंद कुमार ने जिला जेल के जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर शैलेष सोनकर, जेल वार्डर राजेंद्र बाबू, चिकित्साधिकारी डा. विजय अनुरागी, फार्मासिस्ट यादवेंद्र मोहन, वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार व लैब अटेंडेंट हरिओम दीक्षित को प्रशंसा प्रमाणपत्र व प्रशंसा चिह्न जारी कर दिए गए हैं। 15 अगस्त के अवसर सभी को उनके प्रशंसा प्रमाण पत्र व प्रशंसा चिन्ह जेल अधीक्षक बीएस मुकुंद द्वारा सौंपकर सम्मानित किया जायेगा|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]