जिला जेल के कैदी संजय की लाश बरगद के पेंड पर लटकी मिली

0
135

jila jailफर्रुखाबाद: तीन दिन पूर्व जेल में आया बंदी अचानक फांसी पर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गयी | लोहिया अस्पताल के डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | बंदी के पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है \
जिलाजेल फतेहगढ़ में हुए बबाल का मामला ठंडा भी ना पड़ पाया था की एक और सर दर्द विभाग को हो गया | बीते तीन दिन पूर्व 25 मई को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल आया बंदी संजय सिंह पुत्र रामचंद्र निवासी दरौरा कमालगंज की लाश जेल की बैरक सख्या तीन के पीछे बरगद के पेड़ पर झूलती मिली | वर्तमान में बंदी संजय गंगानगर कालोनी में रह रहा था |कैदी ने अपने अगौछे से फांसी लगा ली यह जेल प्रशासन का कहना है |
कैदी को जेल के बंदी रक्षक राजकुमार व अजयपाल लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया | जेल अधीक्षक कैलाश चन्द्र ने बताया की मामले की जाँच की जा रही है जाँच के बाद कार्यवाही की जाएगी |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]