जिला जेल अधीक्षक विजय विक्रम का बरेली तबादला

0
171

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले जेल अधीक्षक फतेहगढ़ का बरेली जिला जेल तबादला कर दिया गया है| उन्हें जेल कर्मियों नें विदाई दी|
दरअसल बरेली जिला जेल में तैनात जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा पर जेल में बंद सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आरपी यादव को जेल मौनुअल से हटकर सुविधाएँ देंने का आरोप लगा था| जिसकी जाँच डीआईजी जेल वीपी त्रिपाठी नें बीते दिनों की थी| जाँच में दोषी पाए जाने के बाद बरेली जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा का तबादला ललितपुर जिला जेल अधीक्षक के पद पर कर दिया गया| उनकी जगह पर जिला जेल के अधीक्षक विजय विक्रम सिंह को बरेली जेल का अधीक्षक बनाया गया है|
बीते 24 जून 2017 को विजय विक्रम सिंह का तबादला बुलंदशहर से फतेहगढ़ जिला जेल के लिए हुआ था|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]