कायमगंज में भाजपा की बैठक में गाली गलौज करने के आरोप में प्रदेश भाजपा के महामंत्री देवेन्द्र सिंह चौहान ने जिला भाजपा उपाध्यक्ष मनोज कौशल को निलंबित कर दिया है। यह जानकारी जिला भाजपा महामंत्री विमल कटियार ने दी। इस बैठक में मनोज कौशल की अभद्रता से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह पाल को ब्रेन हेम्रेज हो गया था। पार्टी ने इस मामले को गंभीरता से लिया और दो सदस्यीय जांच दल भेजकर मामले की जांच करायी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मनोज कौशल को निलंबित कर दिया गया है। उनसे एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। अन्यथा पार्टी से निष्कासन की कार्रवाई कर दी जायेगी।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


