जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों की लगायी क्लास

0
92

FARRUKHABAD : जिलाधिकारी पवन कुमार ने जनपद में हो रहे विकास कार्यो की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि जितने काम चल रहे हैं उन्हें समय से पूरा करे। सरकारी योजनाओं व कार्यों में ढिलाई नही बरती जाये। उन्होंने पैक्स पैड अधिकारी व अधिशासी अधिकारी की जमकर क्लास लगायी।dm pawan kumar copy

[adrotate banner="3"]

जिलाधिकारी ने पैक्सपैड अधिकारी से कहा कि सात माह बीतने के बाद भी कोई भी काम अभी तक नहीं शुरू कर पाये। डीएम ने कहा कि समस्त कार्य का ब्यौरा लेकर शुक्रवार को शाम पांच बजे दिखायें। इसके अलावा क्या काम चल रहा है। उसकी समीक्षा अलग से करेंगे।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

डीएम ने विधवावस्था पेंशन, वृद्वावस्था पेंशन आदि की भी समीक्षा की व सीएमओ से चिकित्सा के सम्बन्ध में योजनाओं के बारे में जानकारी की। उन्होंने कहा कि प्रसूता की डिलीवरी के बाद 48 घंटे रखा जाये। दवाइयां और भोजन उपलब्ध कराया जाये व एम्बुलेंस से उसके घर भिजवाया जाये।

अधिशासी अभियंता पी डब्लू डी लोक निर्माण विभाग को भी चेतावनी दी कि समय पर निर्माण कार्य पूरा करे। लोहिया अस्पताल में निर्माण कार्य कराने की जिम्मेदारी दी गयी थी परन्तु अभी तक कार्य पूरा नहीं कर पा रहे। उन्हें चेतावनी दी गयी कि जल्द पूरा नहीं हुआ तो आपके खिलाफ अधिकारियों लिख दिया जायेगा।

[adrotate banner="2"]