जिलाधिकारी नें साइकिल रैली को किया रवाना

0
121

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) स्वतंत्रता दिवस के 75वें वर्ष को यादगार बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव योजना की शुरुआत की है। शुक्रवार को जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें ’75 वर्ष आजादी’ प्रतिमा अनुरक्षण अभियान कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ० भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के माल्यार्पण के साथ किया| कार्यक्रम के तहत 4 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत जनपद में स्थापित सभी प्रतिमाओं को स्वच्छ रखने हेतु जनसामान्य को जागरूक किया गया। एनसीसी की साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया| साइकिल रैली क्षेत्र के मुख्य मार्गो से होकर गुजरी| देश भक्ति के नारों के बीच साफ-सफाई का संदेश दिया| साथ ही जन आंदोलन, भारत का स्वर्णिम इतिहास, उसके विकास के बारे में बताया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]