जितेंद्र यादव का कद बढ़ा, बनें युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव

0
379

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) काफी लम्बे समय से सपा में रहकर पार्टी के लिए समर्पित युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव (सिरौली) को पार्टी नें बड़ी जिम्मेदारी दी है| पार्टी नें उन्हें युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है | उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी|
जितेन्द्र यादव 1998 में सपा के सक्रिय कार्यकर्ता बने| साल 2008 में उन्हें सपा का जिला सचिव मनोनीत किया गया | 2012 में लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष, 2012 में दोबारा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष, 2016 में जिला सचिव सपा , 2016 में ही लोहिया वाहिनी के पुन: जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया| 2017 से 2021 तक युवजन सभा के जिलाध्यक्ष, 2019 विधान सभा चुनाव में कासगंज के पटियाली प्रभारी, 2021 में राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी आदि पदों पर रहे| पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष फहद अहमद ने उन्हें जितेन्द्र को युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव के मनोनीत किया| समाजवादी पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव व विनीत कुशवाहा द्वारा उन्हें माला पहनकर एवं मिठाई खिलाकर उनको मनोनयन पत्र सौंपा। युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष फहद अहमद ने फर्रुखाबाद लोकसभा प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष छात्र सभा विनीत कुशवाहा को मनोनयन पत्र भेज कर उन्हें अवगत कराया। समाजवादी पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव एवं विनीत कुशवाहा द्वारा उन्हें माला पहनकर एवं मिठाई खिलाकर उनको मनोनयन पत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा की जितेंद्र यादव का परिवार शुरू से समाजवादी रहा है और वह एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में फर्रुखाबाद जनपद में कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं| जिला प्रवक्ता विवेक यादव, जिला उपाध्यक्ष शशांक सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शाक्य, जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा देवेंद्र यादव, राजन यादव , आयुष यादव आदि रहे।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]