जावेद अख्तर के विवादित बयान पर पुतला फूंका

0
149

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गायक और लेखक जावेद अख्तर एक बार फिर विवादों में हैं|  दरअसल उन्होंने एक विवादित बयान दिया है|  जिसमे उन्होंने तालिबान की तुलना आरएसएस वीएचपी और बजरंग दल के साथ की है| जावेद अख्तर का यह वक्तव्य बीजेपी के यूथ विंग को पसंद नहीं आया| जिसका जबरदस्त विरोध हो रहा है| आक्रोशित एबीवीपी नें उनका पुतला फूंककर नारेबाजी की|
सोमवार को अखिल भारतीय विधार्थी परिषद नें नगर के चौक पर जावेद अख्तर के पुतले को आग के हबाले किया | इसके साथ ही जमकर नारेबाजी भी की| एबीवीपी नें कहा कि आरएसएस सभी लोगों की बुरे दौर में सहायता करता है| जावेद अख्तर कैसे तालिबान की तुलना आरएसएस से कर सकते हैं|  उन्हें माफी मांगनी ही होगी|  यह बहुत ही शर्मनाक है कि इतना पढ़ा लिखा आदमी इस प्रकार का वक्तव्य दे सकता है| विभाग सह संयोजक शिवम कुशवाहा, जिला संयोजक प्रांजुल तिवारी, जिला एग्रोविजन प्रमुख आशुतोष मिश्रा,नगर मंत्री आकर्ष मिश्रा, नगर सह मंत्री रोहन शुक्ला,सर्वजीत वाजपेयी, हनी वाजपेयी ,ऋतिक पाठक, रितेश पाठक आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]