जाली प्रमाणपत्र जारी करने में दो लेखपाल हटाये गये

0
86

sdm sunil kumar varmaफर्रुखाबाद : फर्जी आय, जाति व मूल निवास प्रमाणपत्र जारी करने के मामले में एसडीएम सदर सुनील वर्मा ने लेखपाल राहुल सिंह और विजय पाल को स्वान (स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क) के कंप्यूटर कक्ष से हटा दिया गया है।

[adrotate banner="3"]

जाली मूल निवास व जाति प्रमाणपत्रों के आधार पर सेना में भर्ती होने का प्रयास कर रहे युवकों को सैन्य अधिकारियों द्वारा एसडीएम सदर सुनील वर्मा को सौंपे जाने के बाद तहसील सदर में चल रहे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ था। डीएम एनकेएस चौहान के आदेश पर एसडीएम ने प्राथमिक जांच के बाद 9 आरोपी लोगों के खिलाफ पिछले सप्ताह एफआईआर दर्ज करायी थी।

एसडीएम सदर सुनील वर्मा ने स्वान के कंप्यूटर कक्ष से संबद्ध दोनों लेखपालों को हटा दिया है। उन्होंने बताया कि दोनों लेखपाल शक के दायरे में हैं। साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका में हटाये गये लेखपालों पर जांच में दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी।

[adrotate banner="2"]