जारी है बसपा का जातीय सम्मेलन- दूसरे दिन पाल समाज सम्मानित

0
173

फर्रुखाबाद: देश में राजनीति बदलती है तो बदले बसपा की बाला से| ये वो पार्टी है जिसके पास सिर्फ जातियो के आधार पर वोट मांगने के सिवाय कोई दूसरा मुद्दा नहीं है ऐसा लगातार हो रहे जातियो के सम्मेलनो से लगता है| दूसरे दिन पाल समाज के लोगो को जुटाकर उन्हें सम्मानित किया गया| इससे पहले कश्यपो को सम्मानित किया गया था|
BSP JATI SAMMELEN PAL
श्वेत क्रांति कर्ता सम्मान समारोह में शुक्रवार को पूर्व मंत्री व विधायक अयोध्या प्रसाद पाल ने पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड का जख्म कुरेद कर समाज के लोगों से बसपा के साथ जुड़ने का आह्वान किया और सपा, कांग्रेस व भाजपा पर तीखे प्रहार किए।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
मुहल्ला नेकपुर स्थित एक बाग में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद पाल ने कहा कि सपा की शह पर ही पूर्व विधायक राजू पाल की इलाहाबाद में हत्या हुई थी। पाल व बघेल समाज की सच्ची हितैषी बसपा है। समाज के लोगों से उन्होंने बसपा से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने सपा, कांग्रेस, भाजपा के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। विधायक पूजा पाल ने भी समाज के लोगों को बसपा में रहने के फायदे गिनाए। लोकसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी ठा.जयवीर सिंह ने सपा शासन में अपराध बढ़ने का आरोप लगाया। बसपा जिलाध्यक्ष रामनरेश गौतम, मो.उमर खां, नागेंद्र सिंह राठौर, यूनुस अंसारी, पाल समाज जिलाध्यक्ष रामदीन पाल, गयादीन पाल आदि मौजूद रहे। वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया।[bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]