जाम लगाने में पूर्व चेयरमैंन सहित 50 के खिलाफ मुकदमा

0
143

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) रविवार सुबह हाई-वे जाम करने के मामले में पूर्व चेयरमैंन सहित 50 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रोहिला निवासी 75 वर्षीय सुखबासी श्रीवास्तव की बीती रात गाड़ी की टक्कर लगने से मौत हो गयी थी| जिसके बाद रविवार सुबह परिजनों ने शव रखकर रोहिला चौराहे पर जाम लगा दिया था| जाम लगने के मामले में पुलिस ने मोहम्मदाबाद नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैंन अशोक कुमार यादव (ललुआ), मोनी यादव, विवेक, अभय, कांति, धर्मेन्द्र, कुंदन, मोहित, गुड्डा यादव, चन्द्र शेखर, रवि यादव, राकेश, पदम, गोलू, धर्मेन्द्र, शिब्बन, गुड्डू,भगत, आत्माराम, प्रमोद, आनन्द, मुकेश आदि 25 लोगों को नामजद किया है| वही पुलिस ने 20-25 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है| जाँच शीलेश कुमार को डी गयी है|
प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया की मुकदमा दर्ज किया गया है| आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]