जाम के झाम से घंटो हाई-वे का चक्का जाम, बेहाल हुये यात्री

0
112

jaamफर्रुखाबाद:(राजेपुर) पूर्णिमा पर गंगा स्नान को आये श्रद्धालु पुलिस की लचर व्यवस्था के चलते जाम की झाम में हाई-वे पर घंटो तक फंसे रहे| लंबे जाम ने लोगों को बेहाल कर दिया। इसमें एम्बुलेंस की कई गाड़ियां भी फंस गई, मरीज दर्द से कराहते रहे| लेकिन पुलिस दूर-दूर तक नजर नही आयी|

[adrotate banner="3"]

शुक्रवार को पितृ पक्ष की शूरुआत हो गये| जिसके चलते जनपद के साथ ही साथ अन्य जनपदों से श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिये उमड़े| लेकिन पुलिस की लापरवाही में फंस कर जाम की झाम का दंस झेलते रहे| इटावा-बरेली हाई-वे पर सुबह से ही जाम लग गया| पांचालघाट से शुरू हुआ जाम जमापुर मोड़ के आगे तक लगा रहा| जाम में खुद अमृतपुर एसडीएम युवराज सिंह एक घंटे तक फंसे रहे| लेकिन पुलिस उनके हाल तक जानने नही आयी| राजेपुर की 108 एम्बुलेंस भी जाम में फंस गयी| एम्बुलेंस के अंदर प्रसूता दर्द से कराहती रही लेकिन किसी ने उसे जाम से बाहर करने का प्रयास नही किया| एम्बुलेंस तकरीबन 1 घंटे तक अपना हूटर बजाती रही| बाद में यात्रियों ने खुद ही उसे जाम से आगे निकाला| तब जाकर वह लोहिया अस्पताल पंहुची|

हालांकि बाद में ड्यूटी कर रहे सिपाहियों ने जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। वक्त के साथ गाड़ियों की कतारें लंबी होती गईं। जाम इतना भीषण था कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। यह समस्या तकरीबन 4 घंटे तक रही इसके बाद जाम खुल सका|

[adrotate banner="2"]