जाम की झाम से निपटनें को उठाये जायेंगे प्रभावी कदम

0
136

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जिले में बढ़ते यातायात दबाव के बावजूद व्यवस्था दुरुस्त रखने के तरीके पुराने हैं। इससे अक्सर भीड़ वाले चौराहों-तिराहों पर जाम की स्थिति बन जाती है। वहीं, यातायात व्यवस्था संभालने व नियमों का पालन कराने को विभाग के पास संसाधन सीमित हैं। इसके साथ ही  नियमों का पालन कराने को यातायात विभाग के पास पुलिस कर्मी भी सीमित है। नये यातायात प्रभारी नें चार्ज लेनें के बाद पहले से बेहतर यातायात व्यवस्था बनानें का दावा किया है|
दरअसल यातायात प्रभारी देवेश कुमार का तबादला लम्बे समय बाद राजेपुर थानाध्यक्ष के पद पर कर दिया गया| उनकी जगह पर रजनीश कुमार को यातायात प्रभारी का चार्ज दिया गया है|  चार्ज लेनें के बाद रजनीश कुमार नें बताया कि आम जनता को जाम से हर कीमत पर निजात दिलाना पहली प्राथमिक होगी| यातायात के नियमों को तोड़ने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा| ओवरलोडिंग और डग्गामार वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलेगा|
शहर में इन जगहों पर लगता जाम
भीड़ का दबाब बनानें पर भोलेपुर, आवास विकास, नेकपुर पुल के नीचे, बढ़पुर, नेहरु रोड, घुमना व चौक व रेलवे स्टेशन तिराहा आदि पर जाम अक्सर लगता है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]