जान लेवा हमले के अभियुक्तों की गिरफ्तारी ना होने पर एसपी खफा

0
127

sp vijay yadavफर्रुखाबाद : बीते तीन माह पूर्व युवक को गोली मारकर घायल करने के आरोपीयो की अभी तक गिरफ्तारी ना होने से पुलिस अधीक्षक खफा हो गये है| उन्होंने कोतवाल की फोन पर ही क्लास लगा दी और जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने का फरमान भी सुना दिया है|
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोला कोहना निवासी श्याम उर्फ़ हुल्ली पुत्र रामशरन पर बीते लगभग तीन माह पूर्व पांच अगस्त को सातनपुर आलू मंडी के निकट उसके मोहल्ले के ही राजकुमार व योगेश गुप्ता , रांकी गुप्ता, संजू उर्फ़ सनी ने हुल्ली को पुरानी रंजिश के तहत गोली मार कर घायल कर दिया था|
जिसके बाद मुकदमा दर्ज होने के बाद से आज तक, पुलिस से एक अभियुक्तों की गिरफ्तारी नही हो सकी| जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक ने भेट की| तो एसपी ने फोन पर ही कोतवाल को खरीखोटी सुना दी| और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये है|
शहर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया की आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है| जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]