जाति सूची में दफाली की जगह मसऊदी अंकित कराये सरकार

0
204

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) मुस्लिम मसऊदी समाज की बैठक में आगामी योगी सरकार से उनकी जाति सूची से दफाली शब्द हटानें की मांग की गयी|
भाजपा नेता पुत्तन मियां के नेतृत्व में आयोजित मुस्लिम मसऊदी बिरादरी की बैठक में कहा गया कि प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार बीजेपी डबल इंजन की सरकार से उम्मीद है की वह मसऊदी बिरादरी की जाति सूची से दफाली शब्द हटा देगी| दफाली की जगह मसऊदी लिखवाकर भारत में रहने वाली बड़ी आबादी के साथ अभी तक जो अन्याय हुआ उसे खत्म करने का काम करें| मोहम्मद वसीम मसऊदी, चांद मियां मसऊदी, नसीम मसऊदी, अरशद मियां मसऊदी, मोहम्मद असद मसऊदी, मोहम्मद अहमद मसऊदी, सिराजुद्दीन मसऊदी, मोहम्मद शकील मसऊदी आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]