जाँच कमेटी ने लिये भाजयुमो नेताओं के वयान!

0
116

फर्रुखाबाद: बीते दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ के काफिले के आगे प्रदर्शन करने वाले भाजयुमो नेताओं के विषय में जानकारी लेने के लिये प्रदेश से जाँच कमेटी पंहुची और कुछ भाजयुमो नेताओं के वयान भी दर्ज लिये| लेकिन पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अपने वयान दर्ज कराने नही पंहुचे|
गुरुवार को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला अपने साथ क्षेत्रीय संगठन के पदाधिकारियों डॉ० बीना आर्य व रामलखन शाक्य के साथ जनपद पंहुचे| उन्होंने नारायण आश्रम में बैठकर सीएम योगी के काफिले के आगे लेटने वाले और धरना देकर नारेबाजी करने वाले भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत महाजन, शशांक शेखर मिश्रा आदि को फोन कर अपना पक्ष कहने के लिये वुलाया गया| लेकिन यह लोग वयान देने नही पंहुचे|
वही कुछ कार्यकर्ताओं ने पंहुचकर अपना पक्ष रखा| जाँच टीम के सदस्य अपने साथ घटना से जुड़े वीडियों, मीडिया रिपोर्ट व तस्वीरे आदि ले गये| उन्होंने कहा की जाँच रिपोर्ट बनाकर क्षेत्रीय अध्यक्ष को देंगे| क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष को रिपोर्ट देंगे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]