फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) एसपी अशोक कुमार मीणा द्वारा मिशन शक्ति के तहत गुरुवार को शहर कोतवाली में नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। एसपी ने डेस्क में तैनात महिला सिपाहियों को थाने आने वाले फरियादियों से शालीनता से व्यवहार करने और उनकी परेशानी दूर कराने के निर्देश दिए हैं।
शहर कोतवाली में पंहुचे एसपी नें महिला हेल्प डेस्क के निर्माण में व्यापार मंडल के सहयोग को धन्यवाद दिया| उन्होंने फीता काटकर महिला हेल्प डेस्क का लोकार्पण किया| इसके बाद उन्होंने कहा कि जहाँ महिलाओं का सम्मान होता है वहां भगवान निवास करते हैं| उन्होंने कहा कि महिलाओं के सामनें एक समस्या है कि वह अपनी बात खुलकर पुरुष के सामने नही कहा जा सकता है| इसी के चलते प्रत्येक थाने पर महिला हेल्प डेस्क का लोकार्पण किया गया | जिसमे व्यापार मंडल के साथ ही प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय का सहयोग भी सराहनी है| महिला हेल्प डेस्क पर आयी शिकायत पर तत्काल निराकरण होता है| हमे अपने घर के बेटों को संस्कारी बनाये जिससे वह लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार ना करें|
कोतवाली गेट का भी हुआ सुन्दरीकरण
कोतवाली गेट का भी प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय नें सुन्दरीकरण कराया| जिससे कोतवाली का लुक भी बदल गया| अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप, सीओ सिटी राजवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश पाण्डेय, व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, जिलाध्यक्ष संजीब मिश्रा बॉबी, नगर अध्यक्ष इकलाख खान, अंकुर श्रीवास्तव, सोनी शुक्ला, ममता सक्सेना, सर्वेन्द्र सिंह आदि रहे|
जहाँ महिलाओं का सम्मान वहां भगवान का वास: एसपी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


