जहर खुरानी गिरोह ने युवक से ५० हजार व सामान लूटा

0
100

कायमगंज (फर्रुखाबाद):  दिल्ली से आ रही बस में आज एक और जहर खुरानी का हुआ शिकार आये दिन कायमगंज पुलगालिव व ट्रांसपोर्ट चौराहे पर जहर खुरानी के शिकार यात्री पडे मिलते है।

[adrotate banner="3"]

आज पप्पू पुत्र हरीराम निवासी दहलिया थाना जैथरा दिल्ली बस संख्या यूपी 76के 2047से  अपने भाई की शादी के लिये अपने घर आ रहा था। रास्ते में जहर खुरानी गिरोह का शिकार हो गया। कायमगंज कोतवाली के पास बस का परिचालक ने उसे उतार रहा था तभी कोतवाली के सिपाहियों ने परिचालक को बुरी तरह लताड लगाते हुये नगर के अस्पताल में भर्ती कराने को कहा। सिपाही ने बस में चड़ कर परिचालक के साथ पप्पू को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में पप्पू के जेब से घर के पता व मोवाइल नम्बर मिले पप्पू के घर पर जब पुलिस कर्मियों ने फोन किया तो उसके भाई प्रवीन ने बताया कि मेरे भाई दिल्ली में एक प्राईवेट कम्पनी में काम करते है और मेरी शादी के लिये घर आ रहे थे इनके पास शादी का सामान व 50हजार रूपये नगदी थी व एक मोबाइल था। समाचार लिखे जाने तक पप्पू का उपचार चलरहा था उसके परिवार का कोई भी सदस्य नही आ पाया था।

[adrotate banner="2"]