जहरखुरानियों ने युवक को मौत के घाट उतारा

0
101

FARRUKHABAD : दीपावली का त्यौहार आते ही दूर दराज में नौकरी करने वाले लोग अपने आशियाने को लौट रहे हैं। जिसके चलते ट्रेनों और बसों में भीड़ ठीक ठाक हो रही है। जहरखुरानियों की पौबारह है। हालात यह हो गये कि एक युवक को जहर खुरानियों ने इतना हैवी डोज दे दिया कि उसकी मौत हो गयी।shampoo

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

[bannergarden id=”11″]

शहर क्षेत्र के लाल दरबाजा स्थित रोडवेज बस अड्डे पर एक अज्ञात व्यक्ति को पड़ा देखा गया। तभी एम्बुलेंस ने उसे लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जांच पड़ताल में उसके पास से एक ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद हुआ। जिसमें शम्भू पुत्र हरीराम निवासी 24/6 राम राज मौलाना, मेरठ यूपी लिखा है। जानकारी के मुताबिक शम्भू दिल्ली में एम्बुलेंस चलाता था और दीवाली पर अपने घर जा रहा था।

[adrotate banner="2"]