नई दिल्ली:राजस्थान में आज से कांग्रेस का राज शुरू हो गया है। अशोक गहलोत ने सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, राज्यपाल कल्याण सिंह ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं, सचिन पायलट ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ।
सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल का फैसला राहुल गांधी के परामर्श से होगा। शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस के बड़े नेता और विपक्षी नेता नजर आए। हालांकि बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शपथ समारोह में नदारद नजर आए, जिसके कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।
गहलोत के शपथ समारोह में कौन-कौन आए?
राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अलावा पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा,शरद यादव, शरद पवार, फारूक अब्दुल्ला, चंद्रबाबू नायडू, कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी, तेजस्वी यादव, डीएमके नेता एमके स्टालिन और कनिमोरी, बाबूलाल मरांडी एवं हेमंत सोरेन और उपेंद्र कुशवाहा शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह अल्बर्ट हॉल में आयोजित किया गया। गहलोत के शपथ ग्रहण के बाद ये सारे नेता भोपाल रवाना हो जाएंगे।
जाहिर है कि आज कांग्रेस के लिए बड़ी उपलब्धि का दिन है। कभी पूरे देश में राज करने वाली कांग्रेस हाल में पांच राज्यों के चुनाव होने से पहले तक सिर्फ पंजाब और केंद्र शासित राज्य पुडुचेरी तक सिमट गई थी, लेकिन तीन राज्यों की जीत ने साख पर आ चुकी कांग्रेस के अंदर नई ऊर्जा भर दी है। कर्नाटक में पार्टी जनता दल (सेकुलर) के साथ गठबंधन सरकार चला रही है, लेकिन चुनाव नतीजे आने के बाद तीन और राज्य उसके खाते में जुड़ गए। हिंदी बेल्ट राज्य राजस्थान में गहलोत शपथ ले चुके हैं और अन्य दो राज्यों मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस के मुख्यमंत्री आज शपथ लेने जा रहे हैं।
जश्न में डूबी कांग्रेस:राजस्थान में आज से गहलोत राज, पायलट बने उप-मुख्यमंत्री
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


