फर्रुखाबाद:बीती देर रात जल भरने आये कांवरिया के सीने में गोली मारकर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया गया| घटना की सूचना पर आलाधिकारी मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम हरसिंगपुर गोवा निवासी 35 वर्षीय विजय यादव पुत्र तान सिंह यादव अपने साथियों के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र केपांचाल घाट स्थित पुरानी घटिया से गंगा जल भरने के लिये गया था| तभी उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया| विवाद के दौरान ही उसके हमलावरों ने सीने में गोली मार दी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| सिपाही कपिल सिरोही ने उसे 12:40 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी मोनिका रानी, एसपी अतुल शर्मा, एएसपी त्रिभुवन सिंह आदि लोहिया अस्पताल आ गये|
हालत गम्भीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल से सैफई के लिये रिफर कर दिया गया| प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक ने बताया की नाचने गाने के दौरान विवाद होने पर उसके गोली मारी गयी| उसे सैफई रिफर कर दिया गया| अभी तहरीर नही आयी है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा| घायल युवक के पास कांवड़ नही थी|
जल भरने आये कांवरिया के सीने में मारी गोली
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


