जल्द होगा साडियों व कम्बलों का वितरण, सूची तलब

0
106

FARRUKHABAD : जिलाधिकारी पवन कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि पात्रों की सूची उपलब्ध करा दें जिससे जल्द ही साड़ियों व कम्बलों का वितरण किया जा सके।dm pawan kumar1

[adrotate banner="3"]

समाजवादी पार्टी की भावी योजना साड़ी व कम्बल वितरण की तैयारी प्रशासन द्वारा जोर शोर से जारी हो गयी है। जिसके लिए जिलाधिकारी ने बैठक में अधिकारियों के पेंच कसते हुए कहा कि पात्रों को ही साड़ी व कम्बलों का वितरण किया जाये यह अधिकारी ध्यान रखें।

बैठक में बताया गया कि 18 से 65 वर्ष तक की उन महिलाओं को चिन्हिंत कर लें जिनके पास अंत्योदय व बीपीएल राशनकार्ड हैं। ऐसी महिलाओं को दो दो साड़ियां वितरित की जायेंगी। वहीं 65 वर्ष से ऊपर की उम्र वाले गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे महिला पुरुष को एक एक कम्बल वितरित किया जायेगा।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पात्रों की सूची तत्काल उपलब्ध करा दी जाये। जिससे कंबल व साड़ी वितरण सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुभाषचन्द्र, अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार के अलावा सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]