जल्द तय होगी प्रोन्नति हेतु काउंसलिंग तिथि , नगर की सूची गायव

0
103

bsaफर्रुखाबाद: बीते कई महीनों से शिक्षक संगठनो के द्वारा विरोध प्रदर्शन व धरना प्रदर्शन के बाद आखिर डायट प्राचार्य भगवत पटेल ने काउंसलिंग हेतु तिथि तय करने हेतु बैठक की सूचना बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दी है | आपत्ति निस्तारण हेतु वरिष्ठता सूची नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भेजी गयी थी जो अभी तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्राप्त नही हुई है|

[adrotate banner="3"]

नगर का कार्य कायमगंज के लिपिक संजय मिश्रा के द्वारा किया जाता है जो कभी-कभी ही कार्यालय में आते है| वही नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय में चार लिपिक, चार एबीआरसी, यूईआरसी की तैनाती है| इसके बाद भी प्रोन्नति सूची डेढ़ महीने बाद भी बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय नही पंहुच पायी है| जिसको लेकर विरोध के स्वर नजर आने लगे है| जनपद के शमशाबाद, मोहम्दाबाद, कमालगंज विकास खंड के शिक्षको की प्रोन्नति हेतु काउंसलिंग के लिये जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने बीते जून 2014 को जिन शिक्षको में पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है उनके नामो पर कमेटी की नौ दिसम्बर को होने वाली बैठक में नामो पर विचार किया जायेगा| वही खबर है की नगर क्षेत्र के शिक्षको की सूची अभी तक बेसिक शिक्षा अधिकारी नही भेजी गयी है|

जनपद में लगभग दो सैकड़ा शिक्षको की प्रोन्नति होना तय है वही नगर क्षेत्र में लगभग दो दर्जन शिक्षक प्रधानाध्यापक के पद पर प्रोन्नति पायेगे|

[adrotate banner="2"]