जल्द उतरेंगे पूर्व सपा लोकसभा प्रत्याशी सचिन यादव के होर्डिंग

0
201

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी रहे सचिन सिंह को आउट कर आगामी पारी के लिए अलीगंज के विधायक रामेश्वर सिंह यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जिससे अब सचिन के खेमें में उथलपुथल मच गयी है। पार्टी नेतृत्व द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कोई भी कार्यकर्ता होर्डिंग्स नहीं लगा सकता। प्रत्याशी न रहने पर जनपद में जगह जगह लगे लोकसभा प्रत्याशी सचिन सिंह यादव के होर्डिंग हटाये जाने के विषय में शीघ्र कदम उठाये जाने की बात जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने कही।

[adrotate banner="3"]

rajkumar singh rathaur sapa1शनिवार को सपा कार्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश के विपरीत जो कार्यकर्ता होर्डिंग लगाकर निर्देशों का उल्‍लंघन करेगा उसके खिलाफ पार्टी स्तर पर कार्यवाही होगी। लेकिन यही बात और यही निर्देश आज से नहीं महीनों पहले से चल रहा है। बस जिलाध्यक्ष ने उसकी पुनरावृत्ति शनिवार को जिला कमेटी की बैठक में कर दी। पहले से ही शहर में दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं के होर्डिंग लगे हैं। सचिन सिंह यादव के होर्डिंग हटाये जाने के संबंध में पूछे जाने पर उन्‍होंनें दबी जुबान से कहा कि हां अब यह होर्डिंग भी हटवाये जायेंगे।

[adrotate banner="2"]