जर्जर विद्युत पोल से गिरकर बिजली मिस्त्री घायल

0
149

FARRUKHABAD : जनपद में जर्जर विद्युत पोल व तारों से जहां एक तरफ जनता जूझ रही है वहीं दूसरी तरफ विद्युत कर्मचारियों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार को एक बिजली कर्मचारी उस समय विद्युत पोल सहित नीचे गिर गया जब वह जर्जर विद्युत पोल पर चढ़कर रिपेयरिंग का कार्य कर रहा था।BIJALI KARME ABDHESH

[adrotate banner="3"]

जनपद मैनपुरी के ग्राम रानीपुर एलाऊ निवासी अबधेश पुत्र रामसिंह प्राइवेट तौर पर विद्युत विभाग में नौकरी करता है। मंगलवार को वह लोहाई रोड स्थित एक जर्जर विद्युत पोल पर चढ़कर तार रिपेयरिंग का काम कर रहा था। उसी दौरान विद्युत पोल टूट गया और कर्मचारी पोल सहित नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसके साथ मौजूद उसके भाई महेन्द्र ने रिक्शे पर रखकर प्राइवेट नर्सिंगहोम पहुंचाया। जहां विद्युतकर्मी की हालत नाजुक बनी हुई है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]BIJALI POLE

[adrotate banner="2"]